दुर्ग। छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना राष्ट्रीय राजमार्ग -53 कुम्हारी ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बाइक और कार नीचे गिर गए। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना देर रात की है। कुम्हारी ओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहन के लिए खोला गया है और दूसरे तरफ में काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने ब्रिज के दूसरे साइड वाली रोड में वाहन नहीं जाने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं। रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक सीधे नीचे जा गिरे। बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया। वहीं उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में बाइक चालक और उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है।
बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
एस.पी . दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी है कि कुम्हारी फ्लाई ओवर में घटित दुर्घटना में निर्माणाधीन कम्पनी के ठेकेदार के विरुद्ध धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है ।। कोई भी बैरियर, डायवर्सन और फ्लाईओवर अनिर्मित होने के स्पष्ट निर्देश के अभाव में भटक कर मोटर साइकिल चालक पत्नी एवं बेटी के साथ अर्धनिर्मित फ्लाईओवर पर पहुंचा। आगे सड़क न होने का अंदाजा न होने से फ्लाईओवर से मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गए जिससे। पति पत्नी की मौत, हो गई व लड़की का इलाज चल रहा है फिलहाल, खतरे के बाहरहै ।पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।मृतक दाम्पति कहा के है और कहा से आ रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
: घटना के कुछ ही समय बाद जब पुलिस एक तरफ बैरियर लगाने में लगी थी तभी दूसरे तरफ टूटे डिवाइडर से एक और कार अर्धनिर्मित फ्लाईओवर के तरफ तेज गति से घुसी। फ्लाईओवर में गड्ढे के पास कोई भी स्टॉपर के अभाव में और फ्लाईओवर पूरी तरह से निर्मित जैसी दिखने के भ्रम में तेज गति से कार उसी स्थान पर गिरी। कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित, कार क्षतिग्रस्त। कानूनी कार्यवाही जारी।
