भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली सूअर, ग्रामीणों में मची भदगड़ और फिर………..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बलौदाबाजार। आवारा कुत्तों से जाने बचाने एक जंगली सूअर के गांव में घुस आने से हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। गांव वालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल सूअर को पकड़कर वापस जंगल में छोड़ा गया।


भूख और प्यास से व्याकुल जानवर अब अपने जंगली इलाके को छोड़ते हुए रिहायसी इलाके में दस्तक देने लगे हैं। इसी घटनाक्रम के तहत पलारी नगर पंचायत में जंगल से भटक कर एक जंगली सूअर पलारी कस्बे के रिहायशी इलाके में घुस गया। बताया जा रहा हैं की जंगली सूअर कुत्तों से से बचने के लिए बस्ती के बीच एक घर में घुस गया। जिसकी सूचना पाकर बलौदाबाजार वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।


रेस्क्यू टीम जब तक पंहुचती तब तक पलारी पुलिस के जवान मौके पर मुस्तैदी से मौजूद थे। जंगली सुवर को पकड़कर वन विभाग की टीम ने पास के ही धमनी गांव के जंगल में छोड़ने की बात कही। जंगली सूअर को देखकर मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। लोग डरकर इधर उधर भागने लगे। तब इसकी सूचना लोगो ने स्थानीय पलारी पुलिस को दी।

Related Posts

Leave a Comment