विश्व समाज के नवनिर्माण में यदु बंधुओं का हमेशा रहा है अग्रणी योगदान-महावीर

by Kakajee News

रायगढ़। मड़ई महोत्सव के ऐतिहासिक एवं यादगार 27 वां आयोजन की खुशी में सभी यदुवंशियों को महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सर्व समाज के चहेते समाजसेवी भाई महावीर अग्रवाल ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि सनातन काल से हमारे राष्ट्र और विश्व के कल्याण कार्य में यदुवंशी बंधुओं का बहुमूल्य योगदान रहा है जिसे दुनिया जानती है और यशोगान भी करती है।


चाहे सतयुग हो, त्रेतायुग हो, या फिर द्वापर युग, या फिर कलयुग के आरंभ से, भारत की आजादी तक और वर्तमान में देश की हर परिस्थितियों में यदुवंशी बंधुओं की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है और आने वाले समय में भी समाज व राष्ट्र निर्माण में भी इनका विशिष्ट योगदान रहेगा। क्योंकि यह सच है कि द्वापर युग में जब पृथ्वी में अत्याचार और हाहाकार मचा था तब धर्म की रक्षा और विश्व कल्याण की भावना से स्वयं तीनों लोकों के स्वामी भगवान विष्णु जी कृष्णावतार लेकर यदुकुल में अवतरित होकर, इस पृथ्वी के जन – जन की रक्षाकर यदुवंश का मान बढ़ाए हैं और अपने श्री मुखारबिंद से पावन श्री गीता का अमर ज्ञान संदेश दिए हैं तब से आज पर्यंत यदुवंश के बंधुगण सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण व विश्वजन कल्याण के नेक कार्य में कभी पीछे नहीं रहे हैं जो हम समस्त देशवासियों के लिए बेहद गरिमा और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों की भलाई के लिए भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसीलिए हम सभी देशवासी यदु बंधुओं के प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।

Related Posts

Leave a Comment