किसानों का समर्थन लेने भेडवन पहुंची एनएसयूआई की टीम, धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर मांगा समर्थन

by Kakajee News

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई की मुहीम प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पांडेय व जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के निर्देश पर ,एक रुपया और एक पैली धान दे कर बढ़ाये किसानों का मान के तहत सारंगढ एनएसयूआई ने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में जाकर किसानों से मदद व समर्थन मांगा, दिल्ली में आंदोलन में बैठे किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए काले कानूनों के खिलाफ दिन रात जानलेवा ठंड में भी देश के किसानों के हित की लड़ाई में योगदान देने की अपील की।
इस मुहिम के तीसरे दिन एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेयी अपने साथीगण के सुबह 9 बजे तक कोतरी धान खरीदी केंद्र व 11 बजे हरदी धान खरीदी केंद्र पहुचे और किसानों से मिलकर इस मुहिम की चर्चा की जिसपर किसानों ने भी मुहिम का समर्थन करते हुए सराहना भी की। उक्त कार्यक्रम में सारंगढ एनएसयूआई के विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सहर अध्यक्ष योगेश सोनवानी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष धनेंद्र साहू, विधानसभा सचिव विशाल आनंद, शुभम यादव , रवि तिवारी,जितेंद्र पुरइन,मिथलेश गोस्वामी, रामेश्वर चन्द्रा,आशु ठाकुर, प्रकाश साहू ,सागर दीवान ,कीर्तन चन्द्रा, प्रमोद चन्द्रा, यशवंत चंद्रा, रामनंद चन्द्रा , हरिश वर्मा , योगेश टोप्पो,राहुल मैत्री,रूपेंद्र दास, सुजान सिंह,व अन्य ऊर्जावान साथी उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Comment