गाडिय़ों की हो रही थी कटाई, मिडिया ने दी सूचना, पर नहीं पहुंची पुलिस , लंबे समय से गाडिय़ों को काट कर बेचने का किया जा रहा काम, कबाडिय़ों को मिली खुली छुट

by Kakajee News

रायगढ़ । उर्दना रोड पर एक कबाड़ी के द्वारा गाडिय़ों को काट कर उसे बेचने का काम किया जा रहा है, लेकिन पुलिस का इस पर कोई ध्यान नहीं है। यही नहीं गुरूवार को कुछ मिडियाकर्मियों को इसकी सूचना मिली कि यहां सुबह से गाडिय़ों को काटा जा रहा है, तो मिडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए और मोबाईल व व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। कई घंटो तक मिडियाकर्मी यहां डटे रहे, पर के एक भी अधिकारी यहां तक नहीं पहुंच सके।
विदित हो कि उर्दना रोड पर वेलकम ढाबा के बगल में पुरानी गाडिय़ों को काटने का काम किया जा रहा था। जिसकी जानकारी गुरूवार की सुबह मिडियाकर्मी को लगी, तो मौके पर पहुंच कर विडियो बनाने लगे, पर उसे देख वहां काम कर रहे लोग एक-एक कर यहां से जाने लगे। इसके बाद कुछ मात्रा में कटे हुए सामानों को यहां छोड़कर वे चले गए। बाद में जब अन्य मिडियाकर्मियों को इसकी जानकारी लगी, तो वे भी पहुंच गए। इसके बाद मोबाइल पर व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तब थानेदार से लेकर पुलिस के अन्य अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंचने की बात कहने लगे, पर विडबंना है कि सुबह से लेकर दोपहर बीत गया और एक भी पुलिस के अधिकारी यहां पहुंच कर मामले की जांच करना उचित नहीं समझे। बाद में मिडियाकर्मियों ने पुलिस के सुस्त रवैय्ये को देखकर यहां से वापस जाना ही उचित समझा। इस दौरान इस बात की भी चर्चा थी कि पुलिस की इस कबाड़ी के साथ बड़ी सैटिंग है और इसी वजह से पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहती।

Related Posts

Leave a Comment