कोरोना वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन 8 जनवरी को, जिले के तीन सेंटर्स में 75 लोगों पर किया जाएगा वैक्सीन का मॉक ड्रिल

by Kakajee News

रायगढ़ । कोविड वैक्सीन के लिए केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन की तैयारी सभी जिलों में पूरी कर ली है। 4 जनवरी को चयनित जिलों में कोविड वैक्सीन के ड्राई रन का काम पूरा करने के बाद अब एक बार फिर से 8 जनवरी को जिले के तीन सेंटर में ड्राई रन किया जाएगा। इस बार शहर में बाल मंदिर स्कूल, सैंट माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल, बरमकेला में 25-25 लोगों पर कोरोना वैक्सीन का मॉक ड्रिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स और वहां ड्यूटी पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की लिस्ट भी तैयार कर ली गयी है। जिले में 14,758 कोरोना वारियर्स को पहले चरण में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कोविन एप में इन सभी का रजिस्ट्रेशन करके डाटा लॉक कर दिया गया है। जैसे ही टीकाकरण की तारीख तय होती है सभी को फोन पर मैसेज भेज कर जानकारी दी जाएगी। इस बारे में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानू पटेल ने बताया ‘Ó जिले में कोविड वैक्सीन लगाने के लिए कुल 70 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले कोविड की वैक्सीन जिले के 29 कोल्ड प्वाइंट सेंटर में पहुंचाई जाएगी। यहां से वैक्सीन बाकी के 70 वैक्सीनेशन सेंटर में भेजी जाएगी। इन सभी सेंटरों में 14,758 कोरोना वारियर्स का टीकाकरण किया जाएगा।ÓÓ वैक्सीनेशन के दौरान कोरोना नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी सेंटर में सेनेटाइजर, हैंडवाश, पानी और मास्क की व्यवस्था की गई है। सभी कोरोना वारियर्स से कहा गया है कि वह टीकाकरण के लिए सेंटर में मास्क लगाकर ही आएं। इसके साथ ही एक दूसरे से शारीरिक दूरी के नियम का भी पूरा पालन करें।

Related Posts

Leave a Comment