नाबालिग बच्‍ची समेत 15 बच्‍चों को जम्मू-कश्मीर ले जाने की थी तैयारी, एयरपोर्ट से दो दलाल गिरफ्तार

by Kakajee News

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही 15 बच्चों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया। जानकारी के अनुसार लातेहार के 14 नबालिग लड़के और एक नाबालिग बच्ची को काम दिलाने के बहाने विमान से दिल्ली होते हुए जम्मू कश्मीर ले जाने की योजना थी। परंतु सीआईएसएफ को शक हुआ जाने वाले बच्चे नाबालिग हैं और उन्हें बहला फुसलाकर बाहर ले जाया जा रहा है।
इसके बाद बच्चों की पहचान पत्र की जांच की गई। इसमें सभी बच्चे नाबालिग निकले। इसके बाद 15 बच्चों सहित बच्चों को ले जा रहे दलाल राजू गंझू और उसकी पत्नी के अलावा उनके तीन बच्चों को यात्रा करने से रोक दिया गया और एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया गया। इसके बाद बच्चों से जुड़ा मामला होने के कारण सभी को बाल कल्याण समिति रांची के सामने प्रस्तुत किया गया। जहां बच्चों की कोविड जांच कराने के बाद बालाश्रय भेज दिया गया। बच्चों से जुड़ी जानकारी काउंसलिंग और बयान शुक्रवार को दर्ज किए जाएंगे। बच्चों को शेल्टर देने के बाद ट्रैफिकिंग का मामला होने पर सीडब्ल्यूसी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन यूनिट को सौंप दिया।

बच्चों का दोबारा ट्रैफिकिंग न हो। इसके लिए सीडब्ल्यूसी नजर रख रही है। सभी बच्चों को रीस्टोर किया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे दिया गया है।

Related Posts

Leave a Comment