183
डेस्क न्यूज। स्कूली छात्रों को टूर में लेकर निकली बस के दुर्घटनाग्रस्त होनंे की घटना में 15 से अधिक छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है। साथ ही साथ कई लोगों के घायल होनें की जानकारी मिल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा लोंगसाई तुबुंग गांव के पास विष्णुपुर-खोपम रोड पर हुआ है। इस सड़क हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, हादसे में मौत का आंकड़ा साफ नहीं हो सका है। थंबलनु हायर सेकेंडरी के छात्रों को दो बसें स्टडी टूर पर ले जा रही थीं।
