पेयजल समस्या के लिए महिला बच्चों ने किया सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

by Kakajee News

केंद्र व राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल के लिए योजना बनाई लेकिन लखनपुर के विकासखंड ग्राम पंचायत बंधा के घुटरापारा मे पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिये जूझ रहे l ग्रामीणों ने आज पानी भरने के बर्तन, घड़े लेकर गांव के सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने कहा कि 250 की आबादी निवास करती है। इस बस्ती से करीब आधा किमी दूर एक हैंडपंप है जिसका पानी पीने योग्य नहीं है। जिससे ग्रामीणों को लगभग एक किमी की दूरी से पानी लाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कहा कि करीब 6. माह पूर्व गांव में रैली निकालकर चक्का जाम किया गया था कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद शुद्ध पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल के साथ ही निस्तारी कार्य के लिये वे तालाब के दूषित जल पर निर्भर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराये जाने के बावजूद शुद्ध पेयजल की समस्या आज भी यथावत हैl

Related Posts

Leave a Comment