मोटर सायकल चोर हुआ गिरफ्तार,उरला पुलिस थाना की त्वरित कार्यवाही

by Kakajee News

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों में धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत उरला पुलिस के द्वारा मोटर सायकल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिर0 करने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसके कब्जे से एक मोटर सायकल कीमती 30,000/- रूपये बरामद किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की रात्रि 08.30 बजे प्रार्थी पिन्टू सिंह निवासी शुक्रवारी बाजार बीरगांव अपने मोटरसायकल क्रमांक ब्ळ 04 र्छ 7657 को ललित किराना स्टोर्स कैलाश नगर के पास खड़ी करके अपने घर चला गया। 11 जनवरी की सुबह जाकर देखा तो प्रार्थी के मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना उरला में धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला दर्ज होने के बाद उरला पुलिस आरोपी की पता तलाश में जुट गई और मुखबीर सूचना के आधार पर एक आरोपी पकड़ा गया जिसके कब्जे के प्रार्थी के मोटर सायकल CG04 C 7657 कीमती 30,000/-रू बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये है जिसे विधिवत गिरफ्तार कर आज ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment