बालोद। इस वक्त की बड़ी खबर बालोद जिले से मिल रही है जहां बस और ट्रक में हुई जोरदार भिड़त में पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर एनएच-30 मार्ग स्तिथ मरकाटोला घाट पर बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना में दोनों ही वाहनों के चालकों को गंभीर चोट आई है।
बताया जा रहा है कि महिन्द्रा कंपनी की स्लीपर बस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी और ट्रक कांकेर की तरफ इसी बीच बस चालक के द्वारा ओवर टेक करने के चलते यह घटना घटित हो गई। बस में तकरीबन 40 से अधिक यात्री सवार थे इस दुर्घटना में बाकी सभी सुरक्षित हैं। मामला गुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला के पास घाट में घटित हुई।
