बसना में बह रही पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए गुरुपाल भल्ला एवम जगन्नाथ पाणिग्रही

by Kakajee News

सरायपाली: महासमुंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवम संस्थापक नीलांचल सेवा समिति डाक्टर संपत अग्रवाल एवम बसना सर्व समाज द्वारा आयोजित 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह बुलंद शहर उत्तरप्रदेश के पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी श्रीमद भागवत कथा के आज दूसरे दिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल भल्ला एवम जगन्नाथ पाणिग्रही के साथ आज पूर्व विधायक एवम महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,रायगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल,पवन शर्मा,अभिषेक शर्मा भी पहुंचे !


बसना में चल रहे इस भक्तिमय संगीतमय भागवत कथा में कल प्रथम दिन 25 हजार महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जो कि गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज हुआ,आज कथा के दूसरे दिन भी 30 हजार से ज्यादा भक्तो ने कथा श्रवण किया !

Related Posts

Leave a Comment