स्थानीय को टोल टैक्स से छूट दी जाए : रामचन्द्र, मामला झलमला स्थित नये टोल टैक्स नाका का

by Kakajee News

रायगढ़। केन्द्र सरकार के द्वारा पीपीपी मॉडल पर आधारित हाईवे बनाए जा रहे हैं जिसमें से रायगढ़ से रेंगालपाली होकर बनी हाईवे में झलमला के पास टोल टैक्स लिया जाना आरंभ हो गया है। इसमें स्थानीय लोगों से भी उक्त टैक्स को लिए जाने का विरोध समाज सेवी रामचन्द्र शर्मा ने पुरजोर विरोध किया है।

रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि जिस-जिस स्थान पर टोल टैक्स आरंभ किए गए हैं उन सभी स्थानों पर जिले के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से छूट दी गई है। इसके लिए उन्होंने रायपुर से भिलाई के बीच पडऩे वाले टोल टैक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान में झलमला के पास नया टोल टैक्स आरंभ किया गया है उसमें वहीं के पाँच गांव को छूट देने की बात आ रही है लेकिन सच्चाई यह है कि रायगढ़ के बहुत सारी जनता रेंगालपाली के क्षेत्र में, एनटीपीसी लारा के क्षेत्र में, रोजाना आना-जाना करती है। अर्थात हजारों लोग रोजाना 3 से 4 बार उस टोल टैक्स को पार करेंगे।

यदि स्थानीय जनता को टोल टैक्स देना पड़ेगा तो यह उनके प्रति बहुत अन्याय होगा। ऐसे में रेंगालपाली, एनटीपीसी लारा से लेकर स्थानीय रायगढ़ वासियों को टोल टैक्स से पूरी तरह मुक्त रखा जाना चाहिए। इसके लिए स्थानीय सांसद, विधायक, कांग्रेस सरकार एवं भाजपा की केन्द्र सरकार से अपील करते हुए स्थानीय निवासी रामचन्द्र शर्मा ने जल्द से जल्द इसका समाधान किए जाने की अपील की है। वर्ना आने वाले समय में स्थानीय निवासी टोल टैक्स से माफी के लिए आंदोलन करने हेतु विवश होंगे। अत: ऐसी स्थिति आने के पूर्व ही स्थानीय नेताओं को उचित माध्यम से टोल टैक्स माफी करवाना चाहिए। रामचन्द्र शर्मा ने ऐसा होने की उम्मीद भी जताई है।

Related Posts

Leave a Comment