हाथियों का आतंक जारी: ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, यहां हुई घटना, वन विभाग की टीम मौके पर, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

अंबिकापुर। इस वक्त की बड़ी खबर अंबिकापुर जिले से निकलकर सामने आ रही है जहां एक अपने दल से बिछड़े एक दंतैली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर से लगे खैरवाल जंगल में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियांे से डेरा जमाए हुए हैं। इसी बीच अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने शहर से लगे गाड़ाघाट में एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। हाथी के हमले से एक व्यक्ति के मौत के बाद लोग दहशत में आ गए है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


विदित रहे कि छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते जंगली हाथियों की संख्या एक गंभीर चिंता का विषय बनते जा रही है। आए दिन जंगली हाथियों के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाने की खबरें अक्सर अखबारों की सुर्खियां बनते रही है। साथ ही साथ जंगली हाथियों और इंसानों के बीच जारी द्वंद्व लगातार सामने आ रही है। सरकार के द्वार इसे रोकने कई प्रयास किये गए परंतु इसके बावजूद इसके कोई परिणाम अभी तक सामने नही आ सकें है।

Related Posts

Leave a Comment