फाँसी के फंदे में लटकी मिली मामी और भांजे की लाश, कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पुलिस मौके पर……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जगदलपुर। 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, हालांकि इसकी भनक परिवार के सदस्य को थी, दोनों ने सुसाइड कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था, वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि, घर के नीचे वाले कमरे में दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।

जब विष्णु का छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। जिसके बाद युवक ने आस पास के लोगों इकट्ठा किया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुला कर इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने को दी गई।

Related Posts

Leave a Comment