190
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। इस वक़्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से मिल रही है, जहां मछली मारने जंगल गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाले केल्हारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गूंडरु इलाके में शुक्रवार को मछली मारने नदी गए एक ग्रामीण पर बाघ ने अचानक हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
आज सुबह जंगल मे ग्रामीण की विभत्स लाश मिलने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
