सरगुजा। सरगुजा जिले में रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मां बाप के द्वारा अपने बेटे को पागल बोलना बेटे को इतना नागवार गुजरा की उसने गुस्से से तिलमिलाये डंडे से ताबड़तोड़ वार कर अपने मां-बाप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई है वहीं पिटाई से घायल मां की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुखरी भंडार में रविवार की सुबह लड़ाई झगड़े की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे जहां मृतक बुधु राम और उसकी मां बाड़ी में बेसुध पड़े हुए थे।
पड़ोसियों ने पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि बेटे को पागल बोलने से गुस्साए बेटे ने लाठी और डंडे से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसके बाद पड़ोसियों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बुद्धू राम की स्थिति नाजुक होने पर रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उदयपुर पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
