रायगढ़। एसबीआई पतरापाली के पास आज ब्लड बैंक,में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रायगढ़ इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
स्वामी विवेकानंद जिन्हें हम प्रेरक के रूप में मानते है , उनकी इस जयंती को यादगार और प्रेरणादायी बनाने के लिए यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रायगढ़ इकाई ने इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया था,जिसमे उम्मीद से ज्यादा लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई । सदस्यों के साथ साथ कुछ गैर-सदस्य भी अपनी स्वेक्षा से इस शिविर में शामिल हुए हैं किसी जरूरतमंद को अपना रक्त देना किसी जीवनदान से कम नही होता और ऐसा कर रक्तदाताओं ने मानवता के लिए एक अद्भुत मिसाल पेश की।
विदित हो कि यह पहला यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कार्यक्रम था जिसका आयोजन पूरे भारत में आज किया गया था। इकाई के चेयरमैन प्रशांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरबा इकाई द्वारा 15 यूनिट,धमतरी इकाई द्वारा 15 यूनिट ,बिलासपुर द्वारा 8 यूनिट रायपुर 5 और भिलाई द्वारा 26 यूनिट और हमारी रायगढ़ इकाई द्वारा 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में डॉ शिल्पा दीक्षित,रोहन यादव,सोनाली पंडा शैजू इब्राहीमराजेश चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, लक्ष्मण दुबे, संजीत बैठा, हरिशंकर बरेठ, राकेश यादव, तथा वेणुधर गुप्ता ने भी अपना रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन ओ. पी.जिंदल विद्यालय के प्राचार्य आर.के. त्रिवेदी एवं प्रशासक डॉ. एस.देवनाथ द्वारा किया गया । रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष सुबाष पंडा के साथ साथ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.चलाना, रामनारायण पटेल जी एवं तकनीशन परशुराम पटेल ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। आने वाली मकर संक्रांति को रायगढ़ इकाई द्वारा वृद्धाश्रम में गरीबों को वस्त्र शाल व फल वितरण करने की भी योजना है । इस संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता पर छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष संदीप सेठ और सचिव के. सुब्रमनियम ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी रक्तदानकर्ताओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
328
