कुत्ते किसको प्यारे नहीं होते. आजकल ज्यादातर लोग पेट के रूप में कुत्तों को पालना पसंद करते हैं. उन्हें बच्चों की तरह प्यार करते हैं. उन्हीं की तरह रखते हैं. पर चीन से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है.
दूर दराज के एक इलाके में एक परिवार ने एक पिल्ला गोद लिया था. उसे अच्छी तरह पाल पोस रहे थे. पर दो साल बाद उन्हें पता चला कि दरअसल जिसे वह पाल रहे थे वह कुत्ता नहीं कुछ और है. इसके बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया और तुरंत बाहर कर दिया.
कहानी चीन के यून्नान प्रांत के कुनमिंग शहर की है. यहां की रहने वाली सू युन ने एक तिब्बती मास्टिफ डॉग खरीदा था. तिब्बती मास्टिफ डॉग आम तौर पर मोटे काले और भूरे कोट वाले होते हैं. उनका वजन 150 पाउंड तक हो सकता है. इसलिए देखने में यह अन्य डॉग से काफी बड़े नजर आते हैं. जब आया तब तो छोटा था और इतना खाता भी नहीं था. पर धीरे-धीरे उसकी भूख बढ़ती गई. सू युन को लगा कि बड़ा कुत्ता है, शायद इसलिए भूख ज्यादा लग रही हो. पर बाद में पता चला, असली में वह डॉग नहीं एशियाई ब्रीड का भालू है.
फलों की पेटी-दो बॉल्टी नूडल्स खा जाता था
सू युन को जब पता चला तो वह हैरान रह गईं. उन्हें डर लग रहा था कि वन विभाग के अधिकारियों को बताने पर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है क्योंकि चीन में इसे लेकर सख्त कानून है. पर करती भी क्या. बताना ही पड़ा. जब सू युन से पूछा गया कि आखिर उन्हें पता कैसे चला, इस पर सू युन ने बताया कि उसकी भूख अतृप्त रहती थी. जबकि हम रोजाना उसे फलों की एक पेटी और दो बाल्टी नूडल्स खिला देते थे. तब भी उसका पेट नहीं भरता था. इतना ही नहीं, उसका वजन लगातार बढ़ता जा रहा था. वह दो पैरों पर भी चलने लगा था. जितना अधिक वह बड़ा हुआ, वह उतना ही भालू जैसा दिखने लगा. मुझे भालू से बहुत डर लगता था, इसलिए उसकी हरकतें देखकर हम डर गए थे.
सामान्य तरीके से रह रहा था
सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी आए और उसे अपने साथ ले गए. अधिकारियों ने बताया था कि भालू लोगों के साथ सामान्य तरीके से रह रहा था. उसने कभी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की. बता दें कि मास्टिफ डॉग अपने झबरिल्ले बालों की वजह से ये कुछ शेर के समान ही बहुत खतरनाक दिखाई देते हैं. इस ब्रीड के डॉग रानी विक्टोरिया से लेकर चंगेज खान तक पाल चुके हैं. एक समय इनकी कीमत करोड़ों में हुआ करती थी. पर अब कीमत में काफी गिरावट आई है.
