प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लडकी ने ऑनलाइन वीडियो देखकर घर में दिया बच्चे को जन्म, नवजात को मार डाला

by Kakajee News

यौन शोषण की शिकार 15 साल एक लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखने के बाद अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और नवजात की हत्या कर दी.

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का एक ऐसे व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किया गया, जिससे सोशल मीडिया के जरिये उसकी जान-पहचान हुई थी. अधिकारी ने कहा, उसने अपनी मां से यह कहकर अपने गर्भवती होने की बात छुपायी कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं.

अंबाझरी इलाके की रहने वाली लड़की को गोपनीयता बनाए रखने के लिए घर पर प्रसव का विचार आया और वह यूट्यूब वीडियो देखने लगी.अधिकारी ने कहा, 2 मार्च को उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत ही नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी.उसने शव को अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया.

जब उसकी मां घर लौटी तो उसने लड़की से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा. तो लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा.उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है.

Related Posts

Leave a Comment