BIG BREAKING NEWS भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की हो गई मौत, 3 लोग घायल, पुलिस की टीम मौके पर

by Kakajee News

बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यहां आयरन ओर से भरी ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में लिया। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


ट्रक क्रमांक CG-19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। गाड़ी अभी मरकाटोला गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान सामने से सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने दोनों गाड़ियों को एक-एक कर टक्कर मार दी।


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। वहीं बाइक सवार शख्स जांजगीर जिले का बताया जा रहा है, जो बालोद के पोस्ट ऑफिस में काम करने आता था।

Related Posts

Leave a Comment