भीषण अग्निकांड में नौ दुकानें और चार रिहायशी मकान जलकर राख, एक शख्स लापता

by Kakajee News

जिला कुल्लू के नगर पंचायत बंजार के पुराने बस अड्डे में भीषण आग लग गई। रविवार मध्य रात करीब 2 बजे भड़की आग से 9 दुकानों के साथ चार रिहायशी मकान जल कर राख हो गये । इस दौरान एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

 

आग लगने से पूरी बंजार घाटी में अफरा तफरी मच गई। बंजार बाजार में आग की घटना उस वक्त हुई जब लोग गहरी निंद्रा में सो रहे थे। रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड के प्लाटून कंमाडर चंदर सिंह व बीरभद्र सिंह द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस विभाग को दी।

इसके बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग,व्यापारी घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन काष्ठ कुनी के बनी दुकानें और घर धू धू कर जल गए। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग की सूचना मिलते ही विधयाक सुरेंद्र शौरी और डीसी कुल्लू सहित प्रशासनिक अमला भी मध्य रात्रि बंजार पहुंचा उन्होंने कहा कि अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है और इसका आकलन किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment