बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मकान में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, आईजी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर

by Kakajee News

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में आज सोमवार को पूरा छत्तीसगढ़ बंद किया गया है। इस बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान घर में रखे सिलंेडर भी जोरदार आवाज से ब्लास्ट हो गया। तोड़फोड़ करने पर उतारू भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साजा में मौजूद हैं पुलिस उन्हें बिरनपुर जाने नहीं दे रही है। साव अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद हैं। साजा से बिरनपुर की दूरी करीब 53 किमी है।

आज इस बंद का ऐलान विश्व हिंदू परिषद ने किया है। कवर्धा-बेमेतरा के पास विहिप और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। जयस्तंभ चैक पर चक्का जाम खत्म हो गया है। भाटागांव में कुछ बसों पर पत्थर फेंका गया है। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा रवाना हो गए हैं।

बिरनपुर में युवक की हत्या के बाद आज प्रदर्शनकारियों ने एक वहां स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान को आग के हवाल कर दिया। धीरे-धीरे यह आग भयावह रूप अख्तियार कर ली। जिसके बाद मकान में रखे सिलेंडर तक आग पहुंची और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर भी बलास्ट हो गया। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस आग को बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment