चोरी के शक में तीन नाबालिग बच्चों को बनाया बंधक, मुंडन कर की पिटाई, वीडियो वायरल

by Kakajee News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके अंदर एक व्यक्ति चोरी ने आरोप में तीन नाबालिगों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इसके अलावा नाबालिगों का मुंडन किया गया। इस वीडियो पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस भी वीडियो के आधार पर इस घटना की जांच में जुट गई है।

 

बाल कल्याण समिति ने लिया कड़ा संज्ञान
वायरल वीडियो के अनुसार कोंट रोड पर एक डॉग्स फार्म के नजदीक पशुओं के बाड़े में एक व्यक्ति ने तीन नाबालिगोंं को एक लाइन में खड़ा किया और उनका मुंडन किया। जबरदस्ती वीडियो में चोरी की बात कबूलने के लिए कहा। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र बताकर रोब दिखाते हुए तीनों नाबालिगों से चोरी करने की बात कहवाकर बेरहमी से पिटाई करता है।

पुलिस मामले में जुटी
नाबालिग बच्चे अंकल जी-अंकल जी कहकर पिटाई न करने की गुहार लगाते रहे। लेकिन उक्त व्यक्ति बच्चों को डराता रहा और उनकी पिटाई करता रहा। हालांकि, यह वीडियो कितनी पुरानी है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। लेकिन वीडियो के आधार पर बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कड़ा संज्ञान लिया और अपनी अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं, पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई।

प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रखा है। जिसके अंदर एक व्यक्ति तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दिया। वीडियो पर बाल कल्याण समिति ने कड़ा संज्ञान लिया है और उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। —सतेंद्र तंवर, बाल कल्याण समिति सदस्य, भिवनी।

जांच अधिकारी के अनुसार
एक वीडियो सामने आई है। जिसके अंदर एक व्यक्ति तीन बच्चों की पिटाई कर रहा है। ये घटना कहां पर हुई, कब हुई अभी इन सभी सवालों पर पुलिस चांच कर रही है। आरोपी पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएंगी। —-सुनील कुमार, प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।

Related Posts

Leave a Comment