औद्योगिक कस्बा बावल में बुधवार रात को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में माल छोड़ने जा रहे टैंपो चालक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने चालक पर चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से यूपी के जिला मथुरा निवासी उपेन्द्र बावल स्थित एक कंपनी का लोडिंग टैंपो चलाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उपेन्द्र एक कंपनी से माल लेकर दूसरी कंपनी में जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-तीन में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने टैंपों नहीं रोका तो बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भी उपेन्द्र ने अपना टैंपों नहीं रोका।
