राशन मांगा तो वार्ड क्र.30 के संचालक ने कार्ड छीना और की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार एक फरार

by Kakajee News

रायगढ़. जूटमिल क्षेत्र स्थित राशन दुकान में संचालक के द्वारा महिला से गाली गलौज व मारपीट करते हुए राशनकार्ड छिनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोसायटी संचालक को पकड़ लिया है।

 

जूटमिल क्षेत्र के जेलपारा में रहने वाली महिला चंदा महंत पति बिरजू महंत ने बताया कि आज वह चावल लेने वार्ड क्र. 30 राशन दुकान गई थी। इस दौरान दुकान खुला है कि नही यही पूछने के लिये राशन दुकान संचालक मोहम्मद खालिक अहमद निवासी मौदहापारा फोन उठाते ही गाली गलौज करने लगा एवं राशन दुकान सामान लेने आने पर सबक सिखाने की बात कही गई।

 

बाद में जब पीड़िता महिला राशन लेने दुकान पहुंची तो राशन दुकान संचालक के द्वारा धक्का-मुक्की कर मारपीट करते हुए गाली गलौज करते हुए राशन कार्ड छीन लिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत जूटमिल थाने में करते हुए खालिक अहमद एवं उसके बेटे अजाज अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

जूटमिल पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी सोसायटी संचालक खालिक अहमद को गिरफ्तार करते हुए राशनकार्ड जब्त कर लिया है, तथा एक अन्य आरोपी एयाज अहमद की तलाश की जा रही है।

 

Related Posts

Leave a Comment