दिव्यांग बच्चों के स्कूल से 30 हजार की नकदी चोरी, एलईडी व अन्य सामान भी गायब

by Kakajee News

फतेहाबाद के टोहाना में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अब तो चोरों ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल को भी नहीं बख्शा। वहां से भी हजारों रुपये की नकदी से भरा दान पात्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान चोर दिव्यांग बच्चों के स्कूल में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ लेगए ताकि उनका कोई सुराग न लगे। पुलिस चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 6 में नेहा वर्मा द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्कूल चलाया जा रहा है, जहां बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार रात्रि चोर कमरे में घुस गए तथा दोनों कमरो के ताले तोड़ दिए। वहां से 30 हजार की नकदी से भरा दानपात्र व एलइडी को चुरा कर ले गए। उसके बाद सूचना शहर पुलिस को दी गई।

जांच अधिकारी के अनुसार
नेहा वर्मा ने बताया कि करीब 3 साल पहले दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल की स्थापना की गई थी ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। चोरों ने यहां घुसकर नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। ऐसी घटनाओं से उनका हौसला तो टूटता है लेकिन वे इन बच्चों को पढ़ाना बंद नहीं करेंगे। इस बारे में शहर थाना से पहुंचे एसआई राजेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के स्कूल में चोरी की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जांच की जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment