BIG BREAKING NEWS मासूम बच्ची को बाथरूम में बंद करने वाली सरकारी शिक्षिका हुई गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में एक शिक्षका के द्वारा मासूम के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देते हुए चार साल की बालिका को शिक्षिका ने प्रताड़ित करते हुए पिछले चार दिनों से उसे बाथरूम में बंद करने के मामले में पुलिस ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी महिला शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया में रहने वाली आशा अग्रवाल शासकीय शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। उसके द्वारा एक चार साल की मासूम को प्रताड़ित करते हुए बाथरूम में उसे बंद करने का मामला सामने आया था। 20 अपै्रल को इस मामले की जानकारी पड़ोसियों ने बाल सरंक्षण विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मासूम का रेस्क्यू करते हुए बाथरूम से सुरक्षित बाहर निकालते हुए उसे चाईड लाईन के सुपुर्द करके आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

इस मामले में चाइल्ड लाइन की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई हुए महिला शिक्षिका को आईपीसी की धारा 342 व जे जे एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आज दोपहर उसे घर के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment