विवाहिता से बार-बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

by Kakajee News

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर महिला से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी को उद्योग नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़ित महिला को धमका कर बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीकर शहर की रहने वाली विवाहिता ने इस संबंध में 13 जनवरी को उद्योग नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि कुशलपुरा निवासी नीटू सिंह सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही उसका पीछा छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग रहा है। पीड़िता की शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नीटू सिंह निवासी कुशलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उद्योग नगर थाना पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने महिला के कुछ फोटो-वीडियो बना लिए थे, जिसके आधार पर वह बार-बार उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दे रहा था। लोक लाज और डर के कारण काफी समय तक महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा, अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में कंप्लेंट की। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद कई टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कुशलपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उद्योग नगर थाना पुलिस गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

Related Posts

Leave a Comment