लव मैरिज के छह महीने बाद महिला का अपहरण, जेठ व पति से मारपीट कर कार में डाल ले गए बदमाश

by Kakajee News

लव मैरिज के 6 माह बाद पंजाब से कलियर शरीफ जा रहे दंपती व जेठ पर हमला होने का मामला सामने आया है। कार सवार करीब पांच बदमाशों ने बाइक को रोका और जेठ व पति पर डंडो व रॉड से हमला कर दिया। जबकि मारपीट के बाद बदमाश महिला को जबरन कार में गिराकर अपने साथ ले गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। साथ ही हमलावरों के नाम भी बताये। पुलिस ने इस मामले में जेठ जमालदीन की शिकायत पर शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन पर अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

लव मैरिज से खफा था महिला की पहली शादी का ससुराक्ष पक्ष
शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला होशियारपुर डुगरिया निवासी जमालदीन ने बताया कि उसके मामा का लड़का जुम्मा पंजाब के जिला एसएएस नगर का रहने वाला है। पिछले काफी दिनों से खानपुर मुकेरिया में रहकर पशुओं को चराने का काम करता है। छह महीने पहले बहिराम निवासी जतुन के साथ लव मैरिज की थी। जबकि जतुन की पहले भी मुराद अली की बेटी दुललु के साथ शादी हुई थी।

बदमाशों ने शहजादपुर के कक्कड़माजरा के पास वारदात को दिया अंजाम
जतुन व मुराद अली की एक 4 साल की बेटी नूरजहां है। जतुन व जुम्मा की लव मैरिज करने से जतुन के पहले ससुराल वाले खुश नहीं थे। 30 अप्रैल को वह जुम्मा व जतुन तीनों बाइक पर सवार उतराखंड रूड़की स्थित कलियर शरीफ जा रहे थे। रात को तीनों चंडीगढ में अपने जानकार शरीब के डेरे पर रुके। इसके अगले दिन तीनों बाइक पर सवार होकर करीब ढाई बजे सुबह चल पडे़ थे। बाइक को जुम्मा चला रहा था।
कक्कड़ माजरा के पास बाइक के आगे बदमाशों ने लगाई गाड़ी
शिकायतकर्ता के मुताबिक जैसे ही वह कक्कड़माजरा से आगे रोजी पट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी आई और चालक ने बाइक के आगे दी। गाड़ी में से पांच आदमी उतरे और उन्होंने जुम्मा व उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जुम्मा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उन सभी लोगों ने जतुन का अपरहण कर लिया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में गिरा लिया। आरोपियों ने जाते हुये कहा कि उनका नाम शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन है। वह जतुन को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

अपहरण के बाद जेठ घायल भाई को कंधे पर उठा पहुंचा पैट्रोल पंप
शिकायतकर्ता जेठ जमालदीन ने बताया कि हमले के बाद भाई जुम्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे वह कंधे पर उठाकर नजदीक के पट्रोल पंप पर पहुंचा और पंप कर्मचारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शहजादपुर में दाखिल करवाया, जहां पर डाॅक्टर ने दोनों का उपचार किया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाचं में जुट गई है। कार सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच अधिकारी के अनुसार
महिला के अपहरण का मामला आया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई सुराग लग सके। -विकरांत, इंस्पेक्टर, शहजादपुर थाना प्रभारी।

Related Posts

Leave a Comment