188
आदिवासी नेता नंदकुमार साय आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजीव भवन में सीएम भूपेश की मौजूदगी में नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हुए। कल ही नंदकुमार साय ने भाजपा पार्टी का साथ छोड़ा था। इस मौके पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी नेता कांग्रेस भवन में मौजूद रहे।
नंदकुमार साय का भाजपा छोड़ने से ज्यादा उनका कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।चुनावी वर्ष में एक बड़ा और नामचीन आदिवासी चेहरा का भाजपा छोड़ देना यह भी साधारण घटनाक्रम नहीं है लेकिन भाजपा के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पार्टी में उनका चले जाना बड़ा ही असाधारण घटना है खाशकर भाजपा के लिए। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी साय को एक बड़े चेहरे के तौर पर प्रमोट कर सकती है याने सरकार या संगठन में उन्हें पार्टी बड़ी जवाबदारी सौंप सकती है ।
