जगदलपुर । छत्तीशगढ़ के जगदलपुर की सिटी कोतवाली में गुटका खाकर आए एक कांग्रेस कार्यकर्ता को गुटका खाकर थाने नहीं आने की हिदायत देना एक ट्रेनी आई.पी.एस. को महंगा पड़ गया.. जब ट्रेनी आई पी एस पुलिस अधिकारी ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को जमकर लताड़ लगाई तो उल्टे कार्यकर्ता आईपीएस से बदतमीजी की तो आई.पी.एस. ने भी उसे तमाचा जड़ पिछवाड़े में लात मार कर थाने में दोबारा नहीं घुसने की चेतावनी दे दी। इस तरह की हरकत से तमतमाए।
इस कार्यकर्ता ने मोबाइल पर कॉल कर सांसद प्रतिनिधी को थाने बुला लिया..कुछ कार्यकरताओं के साथ थाने पहुंचे सांसद प्रतिनिधी सुशील मौर्य ने भी तुनक मिजाजी से बात की तो सी.एस.पी.(आई.पी.एस.) ने इन्हें भी कहते हैं थप्पड़ मार दिया ।इसके बाद भारी संख्या में जाने पहुंचे कांग्रेसियों ने थाने कोहराम तो मचाया ही साथ ही आई.पी.एस.को मां बहन की गालियां भी दी..ये कांग्रेसी उक्त आई.पी.एस. को पीटने के लिए थाने से बाहर खींच कर ले जाना चाह रहे थे.उपस्थित अन्य स्टाफ ने सी.एस.पी. को आई.के कमरे बन्द कर उनको पीटने से बचाया..इस घटना के समय स्थानीय विधायक रेखचन्द जैन भी वहां मौजूद.. थे।
घंटो तक चले इस भारी हंगामे की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों ने वहा पहुच कर नाराज कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की लेकिन नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता थाने मैं नारेबाजी करते हुए हंगामा करते हुए ट्रेनी आईपीएस अफसर पर कार्यवाही के लिए अड़े रहे।
