मां ने दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर दी जान, पारिवारिक कलह बनी वजह

by Kakajee News

बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपनी दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। बेटी के जन्म के बाद से महिला अपने मायके गांगीवाड़ा में रह रही थी। घटना मंगलवार बुधवार दरमियानी रात की है। बुधवार सुबह जब मां-बेटी घर पर नहीं दिखे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान महिला और उसकी बेटी का शव कुएं में मिला। मां-बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि शिवानी सोनी (23) की शादी उमरेठ के मानकादेही निवासी संजू सोनी से छह मई 2019 में हुई थी। बेटी के जन्म के बाद से पारिवारिक विवाद शुरू हो गए थे। एक महीने की बेटी को लेकर शिवानी मायके गांगीवाड़ा आ गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। मंगलवार रात को शिवानी की मां कहीं गई थी और पिता सो रहे थे। बुधवार सुबह जब वे उठे तो शिवानी और उसकी दो साल की बेटी भूमि घर से गायब थे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूर स्थित कुएं में मां-बेटी का शव मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बेटी के जन्म के बाद से विवाद शुरू…
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शिवानी की शादी के बाद ससुराल में सब ठीक चल रहा था। बेटी के जन्म के बाद से दंपती के बीच विवाद शुरू हो गए थे। इसी विवाद के चलते शिवानी अपनी एक माह की बेटी के साथ मायके में आ गई थी। लगभग दो साल से शिवानी बेटी भूमि के साथ मायके में रह रही थी।

रेस्क्यू कर निकाला शव…
कुएं में महिला का शव उतराता मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दो साल की बेटी कुएं में दिखाई न देने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर शव कुएं से बाहर निकाले। पीएम के बाद मां-बेटी के शव परिजनों को सौंप गए हैं।

Related Posts

Leave a Comment