जादू-टोने के संदेह में पीट-पीटकर बुजुर्ग दंपती की हत्या, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

by Kakajee News

झारखंड के लातेहार जिले से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन पर कथित तौर पर जादू टोना करने का आरोप लगाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि दंपती की पहचान 70 साल के सिब्बल गंजू और 65 वर्षीय उनकी पत्नी बवनी देवी के रूप में हुइ है। दोनों को मंगलवार को कुछ लोग जबरदस्ती खींचकर हेसला गांव की एक पंचायत में ले गए और कथित रूप से जादू-टोना करने के आरोप में लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि दंपती की मौत के बाद उनके शवों को उनके घर में फेंक दिया गया। बहू और पोते को भी पीटा गया। परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment