युवक की चाकू मारकर हत्या, पड़ोसी गांव की लड़की के साथ की थी लव मैरिज

by Kakajee News

एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। अलेवा गांव निवासी 26 वर्षीय सुखबीर ने दो साल पहले पड़ोसी गांव की एक लड़की के साथ भागकर लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

शुक्रवार रात को गांव खंडा में ही सुखबीर पर गांव पेगां निवासी विक्की ने चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुखबीर को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

Leave a Comment