रायपुर जंगल सफारी में शेर से पहले फूलों से होगा दीदार, बाड़े के पास बनेगा उद्यान

by Kakajee News

रायपुर। एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी में पर्यटक अब शेर से पहले फूलों का दीदार कर सकेंगे। पर्यटकों को जल्द ही एक नई सुविधा मिलने जा रही है। सफारी में बनाए गए बाड़े के पास ही उद्यान बनाया जाएगा। बाड़े में वन्य जीव को देखने आने वाले पर्यटक शांति से बैठ कर कुछ क्षण काट सकेंगे। बाड़े तक पहुंचने में समय लगता है, इसलिए पर्यटकांे को उद्यान में ही आराम करने का मौका मिल जाएगा।
सफारी प्रबंधन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही उद्यान बनाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। जंगल सफारी के एसडीओ विनोद सिंह का कहना है कि मुख्य गेट से बाड़े की दूरी अधिक है। इसलिए पर्यटकों के लिए वहां पर उद्यान बनाने का निर्णय लिया गया है।ज्ञात हो कि एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी के अंदर चार अलग-अलग सफारी बनाए गए हैं। यहां वन्य जीवों को विचरण करते देखा जा सकता है।
दूसरी तरफ पर्यटकों के लिए बाड़े में भी वन्यजीवों को रखा गया है। इसके साथ ही जंगल सफारी में 37 बाड़ों का निर्माण किया जाना है। अभी सिर्फ 19 बाड़े बने हैं। इन बाड़ों में सिंह, बाघ, सफेद बाघ, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ रखे जाएंगे।वहीं, नंदनवन के वन्यजीवों को भी शिफ्ट किया जा चुका है। बाहर से भी वन्य जीवों को लाना है। लेकिन बाड़ा नहीं होने से वन्य जीवों को नहीं ला पा रहे थे। इध्ार, सफारी में बाड़े के निर्माण के लिए शासन ने 12 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
50 हेक्टेयर में बना है जू
जंगल सफारी के समीप ही 50 हेक्टेयर में जू आकार ले चुका है। यहां नए बाड़े बनाए जा रहे हैं। बाड़े इस तरह से बनाए गए हैं कि बीच में कांच लगाया गया है, जिससे पर्यटकों को वन्य प्राणी शेर, बाघ, सफेद बाघ, मगरमच्छ और दरियाई घोड़ा करीब से देखने को मिलेगा।
12 करोड़ में बनंेगे पहले 10 बाड़े
वर्मतान में प्रबंधन द्वारा पहले चरण में 19 बाड़े का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी के बचे हुए 18 बाड़े का निर्माण कार्य किया जाना है। करीब तीन साल पहले कैंपा का फंड बंद होने की वजह से बाड़े का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब शासन ने बाड़े के लिए 12 करोड़ रुपये पास कर दिया है। इस राशि से अब 18 में से 10 बाड़े का निर्माण किया जाएगा। जंगल सफारी के अधिकारी ने बताया कि जू में 10 बाड़े का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसमें लकड़बग्घा, ब्ल्यू बुल, काला हिरण, सांभर, लोमड़ी, जैकाल और चौसिंगा के लिए बाड़े का निर्माण किया जाना है।
पर्यटकों को मिलेगी राहत
जंगल सफारी के एसडीओ विनोद सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने और आराम देने के लिए जंगल सफारी में बाड़े के पास ही उद्यान बनाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसका निमार्ण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment