महानदी से निकले मगरमच्छ ने फैलाई दहशत, पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते दिखा

by Kakajee News

महानदी से निकले मगरमच्छ को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नदी से बाहर धूप सेंकते मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बरही के कुनिया का बताया जा रहा है, जहां एक मगरमच्छ महानदी से निकलकर सूखे स्थान पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। इसी दौरान मछली पकड़ने वालों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे मगरमच्छ देखने उमड़ पड़ी।

महानदी से निकले मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है, नदी के किनारे ग्रामीण नहाने और पशुओं को पानी पिलाने लाते हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ की जानकारी दी है।

महानदी में रेत खनन के बीच पानी की कमी बनी हुई है, इसलिए यहां सामान्य रूप से महानदी में मगरमच्छ दिखाई नहीं देते। यहां मगरमच्छ मिलने से लोग काफी हैरान हैं। वहीं, वन विभाग की समझाइश के बाद ग्रामीण नदी किनारे अकेले नहीं जा रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment