Big Breaking भारी वाहन की ठोकर से दंपति की मौत, दो मासूम हुए गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़।   रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीसागर में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पति पत्नी की  मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है।

 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीसागर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर  चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी में सवार पति-पत्नी डेढ साल की बेटी तथा 6 साल का भतीजा के उपर तेज रफ्तार वाहन चढ़ गया।
अचानक घटी इस दुर्घटना से पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी तोरेश पटेल 30 साल उसकी पत्नी बिना पटेल 28 साल निवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य वेदांसी पिता तोरेश डेढ़ साल, श्रेयांश पटेल 6 साल की घायल हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद से ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment