Breaking News जंगल में मिले नर कंकाल के कई हिस्से, पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच मंे जुटी, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के गेड़ई गांव में नर कंकाल के अलग-अलग हिस्से मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद सोनकयारी चैकी पुलिस टीम के अलावा फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के सन्ना थाने के सोनकयारी चैक क्षेत्र के गेड़ई गांव में शुक्रवार की दोपहर कई माह पुराने नर कंकाल के कई हिस्से मिले हैं। नर कंकाल मिलने की खबर से मौके से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहंुच गई है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ नही बता पा रही है, उनका कहना है पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Related Posts