डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक को पेट में मारा गया चाकू, फंसे हुए चाकू को लेकर इलाज के लिये भटकता रहा पीड़ित, आरोपी फरार

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की देर रात दो युवकों के बीच डीजे में अपना मनपसंद गाना बजाने की बात को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया है। जिस युवक को पेट में चाकू लगा वह जिला अस्पताल में घंटो तक उपचार के लिये खड़ा रहा मगर अस्पताल में उपस्थित कर्मचारियों ने उसको मुहैया कराने के स्थान पर उसे मेडिकल कालेज जाने की सलाह देते रहे। घायल युवक कई घंटो तक अस्पताल में खड़ा रहा जसके बाद उसके परिजनों ने उसे स्कूटी की सहायता से मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात डीजे बजाने की बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया है और देखते ही देखते एक युवक ने गोवर्धन खैरवार 18 साल के पेट में चाकू मार दिया। खून से लथपथ युवक को मोहल्लेवासियों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डय्टी पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने घायल युवक का उपचार करने के बजाए उसे मेडिकल कालेज ले जाने की बात कहते रहे। जिसके बाद परिजनों ने ही घायल युवक को स्कूटी में मेडिकल कालेज लेकर भर्ती कराया गया है। घायल युवक को आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही हैं।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में घायल युवक के भाई प्रताप खैरवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया को वह इंदिरानगर गंगाराम तालाब के पास रहते हुए गुड्डू गैरेज ढिमरापुर में मिस्त्री का काम करता है। 11 जून को उसके चाचा संतोष खैरवार का शादी समारोह उनके घर गंगाराम तालाब के पास चल रहा था इसी दौरान वे लोग 11 जून की देर रात करीब 12ः30 बजे नाच रहे थे। उसके छोटे भाई गोवर्धन खैरवार तथा मोहल्ले का विजय चैहान उर्फ छोटू, आकाश साहू, किशोर चैहान भी नाच रहे थे नाचने के दौरान आकाश साहू द्वारा गाने को बदलने की बात को लेकर गोवर्धन खैरवार द्वारा गाना बाद में बदल दूंगा कहने पर आकाश साहू, विजय चैहान, किशोर चैहान द्वारा गोर्वधन खैरवार को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मार देगें कहकर हाथ मुक्का तथा विजय चैहान उर्फ छोटू द्वारा अपने जेब से चाकू निकालकर गोवर्धन खैरवार के पेट में मार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए प्रताप खैरवार पर उन्होंने हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ के बीच वाली उंगली में चोंट आई है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts