चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, मौलाना पर केस दर्ज

by Kakajee News

चंदन नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मौलाना हाजी मलिक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से खत्म करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि मौलाना ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला को बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी दी है।
पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट लिखवाई कि मौलाना उसके पति की दुकान पर आता जाता था। इस दौरान उनका परिचय हुआ और आरोपित ने मकान दिलाने का झांसा दिया। वह उसे परिचित के कमरे पर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला बेहोश हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित बाद में लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने कहा बेटी को मेरे पास भेज देना। वह महिला को बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। महिला ने पति व स्वजन को पूरी घटना बताई और मंगलवार रात थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

Related Posts

Leave a Comment