भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, ‘चलो बुलावा आया है’ जैसे कई प्रसिद्ध गीतों की दी है आवाज

by Kakajee News

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। वे बीते तीन माह से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 80 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शुक्रवार दिन में करीब 12.45 बजे अंतिम सांस ली। नरेंद्र चंचल का ‘चलो बुलावा आया है’ गीत बहुत चर्चित हुआ था। नरेंद्र चंचल ने भजनों के साथ ही हिन्दी फिल्मों में भी गीत गाए हैं। पंजाब समेत समूचे उत्तर भारत में उनकी ख्याति रही। भजन संध्या में उन्हें खूब बुलाया जाता था।

Related Posts

Leave a Comment