रायगढ़। रायगढ़ जिले में लगातार बढ़ते औद्योगिकीकरण के चलते यहां की सड़कों में 24 घंटों भारी वाहनों का रेलमपेल जारी है। कम समय से अधिक फेरे लगाने के फेर में भारी वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लगातार सड़क दुर्घटनाओं को घटना को अंजाम दे रहे हैं साथ ही साथ कभी कभार खुद भी इस सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह रायगढ़ हमीरपुर मार्ग में एक भारी वाहन पलटने की घटना सामने आई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से हमीरपुर रोड पाली घाट में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर पलटने की घटना में वाहन का खलासी घायल हो गया। इस घाट पर हर आए दिन भारी वाहन चालकों के द्वारा तेज वाहन चलाने की वजह से आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिलती रही है। इस तरह की घटना में अब तक कई लोगों की असमय भी मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भारी वाहन चालकों के द्वारा कम समय में अधिक फेरे लगाने के चलते लगातार इस तेज गति से वाहन चलाते हुए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
