आशीष व उनकी टीम की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, अवैध महुआ शराब से भरी सौ नग प्लास्टिक पाउच जब्त

by Kakajee News

रायगढ़. अवैध शराब की बिक्री को रोकने व निर्माण को लेकर आबकारी रायगढ़ शहर वृत्त प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों कई स्थानों से देशी व विदेशी शराब की अवैध बिक्री को रोक लगाने तबाड़तोड़ कार्रवाई की गई थी। वहीं एक बार फिर से अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर आशीष उप्पल व उनकी टीम के द्वारा एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ शहर वृत्त प्रभारी आशीष उप्पल को मुखबिर से बंगालीपारा सुभाष नगर में अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। जहां सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशन, कलेक्टर भीम सिंह एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन में शनिवार को आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर में बंगाली पारा, सुभाष नगर थाना चक्रधर नगर निवासी जीवन सुतार पिता जगदीश सुतार उम्र 40 वर्ष के पास से 100 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 180 मिली भरी महुआ मदिरा कुल 18 लीटर महुआ मदिरा जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल के साथ आबकारी आरक्षक शिवकुमार वैष्णव, सुंदर लाल प्रधान, जीतेश नायक, श्रीकांत, एवं वाहन चालक संतोष का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts

Leave a Comment