219
रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र से निकलकर सामने आ रही है जहां एनएच 49 में तेज रफ्तार कार चालक ने बाईक सवार एक ग्रामीण को जोरदार ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तकरीबन पौने पांच बजे रायगढ़-खरसिया मार्ग में एनएच 49 में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांसीचुंआ के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाईक सवार एक ग्रामीण को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही साथ बाईक एवं कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बाईक सवार ग्रामीण खरसिया की तरफ जाते समय एक भारी वाहन को ओवरटेक कर रहा था इसी दौरान खरसिया की तरफ से आ रहे कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
