मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के युवाओ से भेट मुलकात करेंगे | मुख्यमंत्री ने कहा ” आज युवाओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम जगदलपुर में इसके पहले बिलासपुर दुर्ग और रायपुर यहां हो चुका है और 22 तारीख को फिर अंबिकापुर सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम होगा आज भेट मुलाकात और संकल्प शिविर में शामिल होंगे और कल भी दो कार्यक्रम है।
वही एक बार फिर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी का दौरा छत्तीसगढ़ में बन रहा है जिसके लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ” 20 तारीख को हमारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना राशि वितरण महासमुंद में करेंगे कोशिश यही की कोई राष्ट्रीय नेता इसमें आ जाए इसके बाद जैसे-जैसे समय मिलेगा नेताओं का उसके हिसाब से कार्यक्रम होगा और सितंबर के प्रथम सप्ताह में राहुल गांधी के भी आने की संभावना है।”
कैट की एक रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप है इसे लेकर भूपेश बघेल ने कहा ” कैग के रिपोर्ट के आधार पर ही पिछले समय भारतीय जनता पार्टी ने आरोप-प्रत्यारोप किया था अब वही जब कैग का रिपोर्ट आ गया है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता इसमें मौन क्यों है इसमें क्या कार्रवाई कर रहे हैं यह अपेक्षित है।”
केंद्रीय मंत्री के गठबंधन घमंडिया बताने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “जब से यह गठबंधन हुआ और उसका नाम इंडिया दिया गया है भारतीय जनता पार्टी के निचले स्तर से लेकर ऊपर तक के लोग परेशान हैं और यह जो गठबंधन है वह बहुत मजबूत गठबंधन है और इसी कारण से कोई मौका नहीं है जिसमें वह लोग इसकी आलोचना नहीं करते। इसका मतलब यह है वह बेचैन है और दिन-रात इंडिया उनके दिमाग में घूम रहा है किसी कारण से डिफेम करने की वजह से उन लोग उल जलूल बोल रहे हैं इसका मतलब यह कि हम सही दिशा में चल रहा है इंडिया सही दिशा में चल रहा है।”
युवाओं से भेंट मुलाकात आप लगातार कर रहे हैं किस तरह का रिस्पांस आपको मिल रहा है वाले सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ” युवाओं के अपने सपने हैं और वही सपना देखते हैं कि भविष्य में करना क्या है हम लोग तो एक लाइन पकड़ लिया है उन्हें अपना भविष्य बनाना है उनके सपने महत्वपूर्ण है छत्तीसगढ़ को दिशा देने के लिए के किस दिशा में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा इसलिए युवाओं के विचार सपने वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”
चुनाव समिति की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “पिछले समय मैंने भी आवेदन किया था इस समय भी में आवेदन करूंगा ब्लॉक अध्यक्ष जो पार्टी ने तय किया है कि जो भी दावेदार है जो इच्छुक है चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी से वह अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पास देंगे।”
एक सम्मेलन होने वाला है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होने वाले है पर कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “सहकारिता के हिसाब से है वैसे भी अमित शाह यहां आते हैं और सीधा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में दो दो तीन तीन बार जा चुके हैं अभी वह आ रहे हैं तो शासकीय कार्यक्रम है।”
बाइट :- भूपेश बघेल , मुख्यमंत्री
