रायगढ़। शहर के हेमू कालाणी चौक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधु जागृति महिला मंडल की महिलाओं ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया।
स्वतंत्रता दिवस की 77 वी वर्षगांठ के अवसर पर हेमू कालाणी चौक के पास हर साल की भांति इस साल भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया आज के इस कार्यक्रम में सिंधु जागृति महिला मंडल रायगढ़ ने ध्वजा रोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। साथ ही साथ इस मार्ग गुजरने वाले लोगों में चाकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष निशा हिन्दुजा, उपाध्यक्ष सोनी हेमानी, किरण तलरेजा, कोषाध्यक्ष शिल्पा भोजवानी, सौम्या कटारे, सचिव कविता पंजाबी, कंचन भोजवानी के अलावा समिति की अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। ये जानकारी सिंधु जागृति महिला मंडल की प्रचार प्रमुख कविता पंजाबी ने देते हुए बताया कि इनकी समिति समाजसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।
184
