गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद! सड़क पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

by Kakajee News

राजधानी रायपुर में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, शहर के बीचों बीच एक बदमाश का अपने जन्मदिन में कार के ऊपर केक रखकर काटने का वीडियो सोसल मीडिया में जमकर वायल्ल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरिफ्तार नही किया है।
राजधानी रायपुर के एक बदमाश का तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे बदमाशों के खिलाफ शहर के कई थानों में अपराध भी दर्ज है!

इस वीडियो में रायपुर शहर के कोतवाली, आजाद चौक और पुरानी बस्ती समेत कई थानों में बदमाश के रूप में कुख्यात ये अपने साथी मोहसिन का जन्मदिन मना रहे है जबकि मोहसिन निगरानी शुदा बदमाश है और उसके खिलाफ कई थानों में अपराध भी दर्ज है! जन्मदिन के दौरान केक कार की बोनट पर तलवार से काटते हुए युवक दिख रहे हैं इतना ही नहीं वीडियो में हाथों में तलवार लेकर ये खुलेआम नाचते हुए भी दिखा ई दे रहे हैं!वीडियो में शहर के निगरानी शुदा बदमाश लल्लू पठान,मोहसिन गौरव हैपट, हरा सोनू और पीला सोनू धार्मिक नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे है!

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है! इसको लेकर राजधानी पुलिस की जमकर किरकिरी भी हो रही है।

Related Posts