बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पहुंची खरसिया, उमड़ा जनसैलाब, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

by Kakajee News

खरसिया। प्रदेश में चुनाव नजदीक है कुछ ही दिनों में आचार संहिता का असर देखने को मिलेगा। जिसकी तैयारी निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली है। जिसको लेकर सत्ता से बाहर बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी ने वोटरों को साधने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। जिसमें भाजपा के आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेता खरसिया के परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि 2018 के विधान सभा चुनाव में ताम्रद्ध साहू को मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन दिया था और साहू समाज का वोट लिया गया परंतु बाद में भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। क्या यही कांग्रेस का भरोसे की सरकार है। भरोसे की सरकार सिर्फ छलावा है, झूठे वादे कर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगा है। पेट्रोलियम मंत्री खरसिया में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ चुनाव नजदीक है जिसको लेकर निर्वाचन आयोग तैयारी कर ली है और राज्य के सभी बड़ी पार्टियां आम जनताओं को लुभाने उनसे मिलकर एक दूसरे पार्टी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जशपुर से निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा खरसिया पहुंची जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, गुहाराम अजगले सांसद जांजगीर, ननकी राम कवंर विधायक रामपुर, गिरधर गुप्ता, अनुराग सिंह देव, कमल गर्ग, गोपाल शर्मा, नरेश पटेल, सनत नायक, सतीश अग्रवाल, जयप्रकाश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, पालू राठौर, कन्हैया राठिया, वीरेंद्र पटेल, लोचन पटेल, संजय शर्मा, बंटी सोनी, अमित साहू, जयप्रकाश डनसेना, नवल कनेर मंच पर आसीन थे।
नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा की गंगाजल की कसम खाकर लोगों को कांग्रेस ने ठगा है। खुलेआम शराब घोटाला किया है। लोगों को झूठे वादे किए गोबर घोटाला, नरवा घुरवा घोटाला, कोयला के घोटाला, रेत में घोटाला किये। कांग्रेस एक घोटाला की सरकार है। केंद्र सरकार द्वारा करीब 2160 रुपए धान का मूल्य दिया जा रहा है। जबकि भूपेश द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
यदि वह कह दे कि हमें केंद्र सरकार की खरीदी पर कोई भी लेना-देना नहीं है तो वह एक बार धान खरीद कर बताएं। उन्होंने भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री ननकी राम कवंर ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा रिटायर आईएएस अधिकारियों को पुनः नियुक्ति दी जा रही है। यह एक घोटाले का संकेत है। इसकी भी जांच होनी चाहिए इसके लिए भी उन्होंने केंद्र सरकार को लिखा है। इस चुनाव में संभवत ऐसे अधिकारी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उनके द्वारा कोरबा में हो रही कोयला चोरी के बारे में भी कहा जिसमें कांग्रेस के लोग ही संलग्न हैं तथा खुलेआम कांग्रेस के लोगों द्वारा ही शराब की अवैध बिक्री की जा रही है।
मात्र इस सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार कर अपनी झोली भरना है। खरसिया विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी के जन हितैषी कल्याणकारी योजनाएं वह प्रदेश के भूपेश सरकार के वादा खिलाफी व स्थानीय मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भूपेश ने अपने घोषणा पत्र को आज तक पूरा नहीं किया है। जनता इंतजार में है कि कब उनको मौका मिले और कांग्रेस को सबक सिखाएं अब समय आ गया है ठीक दो माह बाद चुनाव में आप सभी भाजपा को वोट देकर बहुमत से विजय बनाकर विधानसभा में भेजें जिससे क्षेत्र की चहुंमुखी विकास हो सके‌। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने परिवर्तन यात्रा पर आज हजारों की संख्या में लोगों ने टाउन हॉल मैदान पर आकर नेताओं के भाषण को सुना मंच पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

Related Posts