पितृ पक्ष के बाद कांगे्रस प्रत्याशियों की सूची होगी जारी, धान के बोनस व खरीदी मामले में केन्द्र की सरकार ने किसानो को ठगा- भूपेश

by Kakajee News

रायगढ़. जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर भरोसे के सम्मेलन में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ जिले की जनता ने आज यहां दिखा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ज्यादा भीड से तीन गुनी भीड़ यहां गुटाकर भाजपा को उसका जवाब दिया है।

बोनस के बारे में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 2014 से जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से उन्होंने बोनस देना बंद कर दिया है। उसके बाद रमन सिंह भी दे नही पाये। उन्होंने 2017 में इसकी अनुमती मांगी और 2017-18 तक रहा। उसके बाद उन्होंने 25 क्विंटल की दर में खरीदा जिसके बाद उन्होंने फिर से इसमें प्रतिबंद लगा दिया। जिसके बाद हमने उन्हें पत्र लिखकर बोनस देने की अनुमति मांगी। ताकि रमन सिंह जी ने जो दो सालों से बोनस नही दिया उसे हम दे सकें। जाति जनगणना के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इससे डरी हुई है और घबराई हुई है।

यदि होगा तो आम जनता के हित में होगा और उसके हिसाब से योजनाएं बनेगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री इसका विरोध कर रहे हैं। प्रत्याशियों की सूची वायरल होनें के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हां भाजपा प्रत्याशियों की सूची परसो से वायरल हो रही है लेकिन क्लीयर अभी तक नही हुआ है। आज स्थित यह है कि भाजपा आरोप पत्र लगाते हैं, वो पहले वायरल हो जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगे्रस प्रत्याशियों की लिस्ट के संबंध में कहा कि पितृ पक्ष के बाद उनके द्वारा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

Related Posts